Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Sexual offence

चेन्नई : वह रात के अंधेरे में करता था गे सेक्स और काट देता था गुप्तांग…

वह शराब पीकर बाहरी इलाकों में जाता था। वहां उसे कोई भी अकेला व्यक्ति मिलता तो वह उसे गे सेक्स के लिए उकसाता था। गे सेक्स के बाद वह उसका गुप्तांग काट लेता था।

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई  में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि वह आदमियों के साथ गे सेक्स करके उनका गुप्तांग काट लेता था। पुलिस के सामने एक बाद एक इस तरह के दो मामले आए, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के. मुनियासामी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें 25 मई को रेट्टेरी में बाशा नाम का व्यक्ति बेसुध मिला था। उसका गुप्तांग कटा हुआ था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद उसने बताया कि एक शराबी व्यक्ति ने उसके साथ सेक्स किया और बाद में उसका गुप्तांग काट दिया। एक हफ्ते बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

एक जून को पुलिस को नारायण पेरुमल का भी मामला सामने आया और उसका भी गुप्तांग कटा था। पुलिस को इन दो मामलों से गे सेक्स का संदेह हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों मामलों में उन्हें एक ही व्यक्ति नजर आया। पुलिस के अडिश्नल कमिश्रर आर. दिनाकरन ने बताया कि ये सीसीटीवी फुटेज टीवी चैनल्स में दिखाए गए।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद विल्लिवक्कम मछली मार्केट के इंस्पेक्टर पी. जवाहर को एक फोन आया। फोन करने वाले ट्रेडर कहा कि टीवी पर दिखाया जाने वाला शख्स उनके यहां कर्मचारी है। वह 19 मई को उनके यहां काम करने आया था। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुनियासामी की गिरफ्तार कर लिया।

मुनियासामी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में क्राइम करता था। वह शराब पीकर बाहरी इलाकों में जाता था। वहां उसे कोई भी अकेला व्यक्ति मिलता तो वह उसे गे सेक्स के लिए उकसाता था। गे सेक्स के बाद वह उसका गुप्तांग काट लेता था। मुनियासामी ने बताया कि उसे गे सेक्स स्कूल टाइम में सीखा था और कुछ दोस्तों के साथ ऐसा करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button