Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Sexual offence

Psycho killer जो हर 12 दिन में करता था 1 महिला का Rape और फिर Murder

वोह चार हत्याएं कर चुका था लेकिन पांचवें हत्या करने से पहले पुलिस ने का रलिया गिरफ्तार , पढिए पूरी कहानी उस सनकी कातिल की ।

एक ऐसा सनकी कातिल Psycho killer जो हर 12 दिन में कर रहा था एक महिला का बलात्कार Rape, फिर हत्या Murder, और  फरार हो जाता था। वोह चार हत्याएं कर चुका था लेकिन पांचवें हत्या करने से पहले पुलिस ने का रलिया गिरफ्तार , पढिए पूरी कहानी उस सनकी कातिल की ।

पहली घटना घटी 5 दिसंबर 2022 को – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस को एक महिला की लाश मिलती है, जिस के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोस्ट से पता चलता है कि महिला के साथ रेप किया गया था और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मिली ये लाश थी मवई के खुशेटी गांव की रहने वाली 60 साल की एक बुजुर्ग महिला की। ये महिला सुबह अपने घर से किसी काम के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवारवालों को चिंता हुई तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और फिर अगले दिन बाराबंकी में ही महिला की लाश बरामद हुई।

Kerala : Minor Girl की Rape आरोपी से ही करा दी शादी, 3 गिरफ्तार

दूसरी घटना घाटी 17 दिसंबर, 2022 को:  बाराबंकी के ही इब्राहिमाबाद में शाम के वक्त खेत में एक महिला की लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल जाती है। इस महिला के शरीर पर भी एक भी कपड़ा नहीं था। बुजुर्ग महिला का रेप हुआ था। रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि महिला पास के ही एक गाँव की रहने वाली थी। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी और सुबह ही उसके साथ ये दरिंदगी हुई। बाराबंकी में 12 दिन के अंदर बुजुर्ग महिला का ये दूसरी हत्या थी।

तीसरी घटना घटी 29 दिसंबर, 2022 को:   बाराबंकी के ठेठरहा गांव में घटी। गांव की 55 साल की एक महिला सुबह शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। पूरे गांव में दहशत फैल जाती है। हर किसी को डर लगता है कि कही महिला को उस साइको किलर ने अपना निशाना तो नहीं बना लिया। गांव वालों की आशंका एकदम सही निकलती है। अगले दिन खेत में महिला की लाश मिलती है। इस बुजुर्ग महिला का भी रेप हुआ था और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

एक के बाद एक तीन लाश मिलने से बाराबंकी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच हुआ था। तीनों हत्या बुजुर्ग महिलाओं के हुए थे और एक ही अंदाज में अपराध को अंजाम दिया गया था। तीनों ही महिलाओं के शरीर पर कपड़े नहीं थे।

सूरत: स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, थाईलैंड की 6 लड़कियों को पुलिस ने करवाया मुक्त

इन तीनों घटना से पुलिस को यह तो समझ में या गया था कि हत्यारा बाराबंकी में घूम रहा है और हो न हो वो एक खतरनाक सीरियल किलर। एक ऐसा साइको किलर जो बुजुर्ग महिलओं का पहले बलात्कार करता है फिर हत्या और उस के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो जाता है।

पुलिस के लिए इस केस को जल्द से जल्द सुलझाना सबसे बड़ा चैलेंज बन गया था। पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस इस काम में जुट गई। इस साइको किलर को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई गईं जिसमें सैकड़ों पुलिसवाले शामिल थे।

यह सभी हत्याएं 12 दिनों के वकफ़े हुयी थीं इस लिए पुलिस को इंतज़ार था 11 जनवरी को जिस दिन आखरी हत्या के 12 दिन पूरे होने थे।

पुलिस ने इस पैटर्न के हिसाब एक थ्योरी तैयार की। इसके मुताबिक ये साइको किलर 11 जनवरी को अपना अगला शिकार ढूंढेगा और ये शिकार भी बाराबंकी में ही होना चाहिए। इस थ्योरी के आधार पर बाराबंकी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। सैकड़ों लोगों से पूछताछ हुई, लेकिन कुछ भी क्लू नहीं मिल पा रहा था। ग्यारह जनवरी सामने थी। डर ये था कि कहीं एक बार फिर कोई महिला इसके निशाने पर ना आ जाए। हालांकि 11 जनवरी कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई।

11 जनवरी के बाद 12 दिन होने वाले थे 23 जनवरी को। अब पुलिस 23 जनवरी का इंतज़ार रही थी और साथ ही अपने शिकंजे कसते जा रही थी।

चौथी घटना 23 जनवरी 2023 को होते होते रह गई जब बाराबंकी के हुनहुना गांव में सुबह के वक्त खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थीं। अचनाक उन्हें एक महिला की चीखने की आवाजें आती हैं। सारी महिलाएं उस तरफ भागती हैं जहां से आवाजें आ रही थी। वो देखती हैं कि एक शख्स एक महिला को घसीटते हुए खेत की तरफ ले जा रहा था। काफी सारी महिलाओं को अपनी तरफ आता हुआ देखकर वो भागने लगता है। महिलाओं की आवाज सुनकर गांव के दूसरे लोग इक्टठा हो जाते हैं और इस शख्स को धर दबोचते हैं।

पुलिस इस शख्स को गिरफ्तार करती है तो पता चलता है कि यही वो साइको किलर था जिसने बाराबंकी में दहशत फैलाई हुई थी। इस खुंखार साइको किलर का नाम है अमरेन्द्र रावत जो अब सलाखों के पीछे है। इस सीरियल किलर की उम्र महज 24 साल है। बाराबंकी के संडवा भेलू गांव का रहने वाले इस शख्स ने कबूल किया कि इसने चार महिलाओं को अब तक मौत के घाट उतारा है। तीन महिलाओं की लाश तो मिल चुकी है, लेकिन अभी एक महिला का पता नहीं है।

अमरेन्द्र रावत नाम का के इस साइको किलर के पास से पुलिस को काफी पोर्न क्लिप्स भी बरामद हुई हैं। महज 24 साल की उम्र में ये ऐसा घिनौना काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि ये मानसिक विकृती है। ये शख्स पिछले कुछ समय से गुजरात के सूरत में रह रहा था और 4 दिसंबर को ही सूरत से बाराबंकी आया था। ये खौफनाक किलर बचपन से ही औरतों से नफरत करता था। खबरों के मुताबिक इसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता ने बाद में दो शादियां और की। सौतेली मां इसपर अत्याचार करती थी जिसने इसके दिमाग में घर कर लिया और ये बन गया साइको किलर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button