झारखंड में 9 माह की दुधमुंही मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, गाँव में तनाव
ग्रामीणों में उसके प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। गांववालों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

लातेहार: ( झारखंड ) इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटन झारखंड से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक आरोपी ने 9 माह की दुधमुंही मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना झारखंड के लातेहार की है।
स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार , करमा जयंती के मौके पर लोग अखड़ा में झूमर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी बच्ची अपने साथ कही ले गया। काफी देर होने के बाद भी आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद बच्ची के परिजन ढूंढ़ने लगे। कुछ ही देर बाद कुछ लोगों ने देखा कि आरोपी बच्ची को गोद में लेकर जंगल की ओर से वापस लौट रहा था। परिजनों को देख आरोपी बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घरवालों ने बच्ची की स्थिति देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई।
ग्रामीण खून से लथपथ बेहोश दुधमुंही बच्ची को बालूमाथ सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार देकर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर बालूमाथ थाने की पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की।
पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। ग्रामीणों में उसके प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। गांववालों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।