मुंबई के ‘ड्रैगन फ्लाई होटल’ में सेक्स रैकेट: TV एक्ट्रेसज भी शामिल
रेस्क्यू की गईं लड़कियां टीवी एक्ट्रेसेज हैं और रैकेट चलाने वाली महिला टूर एंड ट्रेवल की मालकिन है......
मुंबई
मुंबई (mumbai) पुलिस ने ‘ड्रैगन फ्लाई होटल’ (dragon fly hotel) में चल रहे सेक्स रैकेट (sex racket) का पर्दा फाश किया है, इस सेक्स रॉकेट में टीवी एक्ट्रेसेज TV Actresses भी शामिल हैं। यह सेक्स रैकेट एक महिला द्वरा चलाया जा रहा था जो एक टूर एंड ट्रेवल की मालकिन है।
खबरों के अनुसार 16 जनवरी को पुलिस ने रैकेट चलाने वाली एक महिला प्रिया शर्मा (priya sharma) को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इसके साथ तीन और लड़कियों को भी रेस्क्यू किया।
बता दें ये रेस्क्यू की गईं लड़कियां टीवी एक्ट्रेसेज हैं और रैकेट चलाने वाली जिस महिला प्रिया शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो टूर एंड ट्रेवल की मालकिन है। इस महिला पर ये आरोप लगया जा रहा है कि ये होटल में लड़कियां भेजती थी।
इसी बीच ये भी बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एक नाबालिग सहित तीन महिलाओं को वेश्यावृत्ति (Prostitution) के लिए मजबूर किया गया। वहीं बचाए गए लोगों में से एक महिला अभिनेता और गायिका है, जिन्होंने ‘सावधान इंडिया’ टीवी क्राइम शो में काम किया है।
पुलिस खबरी ग्राहकों के रूप में गए थे जहां वे लड़कियां भेजने वालों से मिले। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसके दौरान तीन लड़कियों को छुड़ाया गया। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में इस तरह की कई छापेमारी हुई हैं। उनमें भी कुछ मॉडल्स, एक्ट्रेस रेस्क्यू कराई गई थीं।