Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Sexual offence

MP: उज्जैन का चरक अस्पताल बना देह व्यापार का अड्डा,  गर्भवती नाबालिग, 5 युवक ग्रिफ्तार

MP: अब अस्पताल भी देह व्यापार का अड्डा बन्ने लगा हैI ताज़ा घटना उज्जैन के चरक अस्पताल का है जहां से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक गर्भवती नाबालिग और 5 युवकों को आपत्तीजनक स्थिती में गिरफ्तार किया है I


उज्जैन

आगर रोड स्थित चरक अस्पताल में जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला  दर्ज कर लिया है। इन पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के चलते पास्को एक्ट भी लगाया है। वहीं अब पुलिस गर्भवती नाबालिग के सामने इन आरोपियों की तस्दीक भी करवाएगी। हालांकि मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़े एक युवक को छोड़ दिया है। देर रात उसे हृदयघात आने से पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

पुलिस ने देह व्यापार चलने की आशंका के चलते चरक अस्पताल में रेड कर  दो महिला सहित छह युवकों को पकड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि कुछ युवक मिलकर अस्पताल में अनैतिक कार्या करवा रहे है। इनमें पकड़ाई एक नाबालिग लड़की गर्भवती भी निकली थी। जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार के इस धंधे में जुड़े पांच युवकों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों में गोलू उर्फ राकेश (29) पिता मोहनलाल राठौर, निवासी मोहननगर, अल्तमत उर्फ राजा (20) , मोहन (21) सोनू उर्फ मोहम्मद तौफिक (21) और सलमान (23) के खिलाफ धारा 376, 376 (2) व 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से अब नाबलिग के साथ हुए दुष्कर्म की जांच होगी। इसके लिए इनकी लड़की के सामने तस्दीक करवाई जाएगी। हालांकि पुलिस आरोपियों से अस्पताल में चल रहे अनैतिक कार्य में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों की माने तो पूरे मामले में अस्पताल के कमचारी  भी शामिल है, जिनकी जानकारी में सब कुछ था।

MP: उज्जैन का चरक अस्पताल बना देह व्यापार का अड्डा,  गर्भवती नाबालिग, 5 युवक ग्रिफ्तार

चरक अस्पताल में देह व्यापार के खुलासे में पुलिस ने साइकिल स्टैंड पर काम करने वाले एक युवक को भी पकड़ा था। शुक्रवार रात को उससे पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान हृदय घात हो गया। घबराई पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

चरक अस्पताल में देह व्यापार के खुलासे के बाद पुलिस ने अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी मांगे है। पुलिस के मुताबिक इन फुटेज के आधार पर देखा जाएगा कि आरोपियों के साथ कौन-कौन लोग आते जाते थे और शहर की और कौन लड़कियां जुड़ी थी।

उधर अस्पताल में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडलेवाल का कहना है कि उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पूरे मामले की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऊपर की मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। एक -दो दिन में यह लग जाएंगे। वहीं अब अस्पताल में ऊपर की मंजिल पर अवांछित व्यक्तियों को रोकने के लिए आइडी कार्ड जरुरी किया जा रहा है।

चरक अस्पताल में देह व्यापार में पकड़े आरोपियों पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। गर्भवती नाबालिग लड़की से इनकी तस्दीक भी करवाई जाएगी। मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button