Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Theft

लुटेरी दुल्हन: शादी के दूसरे ही दिन कैश और ज़ेवर ले कर फरार

शनिवार रात दुल्हन ने ही दाल चावल और आलू की सब्जी बनाई। परिजन और रिश्तेदारों ने खाना खाया। खाना बनाने के बाद सभी लोग सो गए।

मुरादाबाद

एक होटल कर्मचारी के साथ फेरे लेने के अगले दिन ही दुल्हन घर का सारा कैश और ज़ेवर समेटकर फरार हो गई। इससे पहले उसने घर के सदस्यों को भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में दूल्हे, उसकी बहन और भांजी व भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइंस के झांझनपुर में श्याम लाल के मकान में संजय का परिवार किराये पर रहता है। संजय होटल में नौकरी करता है। संजय के परिजन और रिश्तेदारों ने शुक्रवार को बरेली निवासी युवती से उसकी शादी कराई थी। शादी कराने वाले बिचौलिया ने कहा था कि युवती गरीब परिवार से है। शादी से पहले बीस हजार रुपये देने होंगे और शादी भी मंदिर में ही होगी।

संजय ने बताया कि बीस हजार रुपये बिचौलिये को दे दिए थे। शुक्रवार को मंदिर में शादी करने के बाद दुल्हन को लेकर परिवार के सभी लोग घर आ गए। शादी में संजय के बहन बहनोई और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। संजय ने बताया कि दुल्हन के साथ उसकी मौसी भी आई थी।

शनिवार रात दुल्हन ने ही दाल चावल और आलू की सब्जी बनाई। परिजन और रिश्तेदारों ने खाना खाया। खाना बनाने के बाद सभी लोग सो गए।

रविवार सुबह करीब चार बजे संजय का भाई प्रदीप व उसके पिता वीरू जाग गए। उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला था। घर में दुल्हन नहीं थी।

संजय, उसकी बहन मंजू पत्नी सोमपाल निवासी बाजपुर, भांजी चंचल पुत्री विनोद, भांजा अंकित पुत्र विनोद और लक्ष्मी पत्नी विनोद और फिरोजपुर जनपद संभल बेहोशी की हालत में पड़े थे। काफी जगाने का प्रयास किया गया। लेकि न कोई जाग नहीं पाया।

दुल्हन और उसकी मौसी का कुछ पता नहीं चल पाया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी हालात में पड़े सभी पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

संजय ने बताया कि पूजा घर से 16 हजार रुपये और सोने व चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button